किसी भी प्रकार की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करें 8435151023 या 6263548198 पर। बहुत ही सस्ती कीमत में बेहतरीन डिजाइन तैयार किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव 2023 के मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का सुरक्षा- व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

विधानसभा चुनाव 2023 के मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का सुरक्षा- व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

रिपोर्टर छमित जंघेल@

 पुलिस अधीक्षक जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 के मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का सुरक्षा- व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
जिला प्रशासन के अधिकारियो के साथ किया गया सुरक्षा-व्यवस्था का लिया गया जायजा।
मतगणना दिवस को शहर में यातायात एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था बनाये रखने हेतु दिया गया निर्देश।
पुलिस अधीक्षक केसीजी सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा विधानसभा 2023 के मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम वेयर हाऊस पिपरिया का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। दिनांक 03.12.2023 को विधानसभा चुनाव मतगणना में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने हेतु अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मतगणना दिवस को यातायात व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देष दिया गया। स्ट्रांग रूम सुरक्षा में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियो को सतर्कता बरतने हेतु हिदायत दिया गया। इस दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गण्डई श्री प्रशांत खाण्डे, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री प्रदीप येरेवार, उप पुलिस( प्रशिक्षु )चौकी प्रभारी जालबांधा सुश्री प्रतिभा लहरे, श्री के देव राजू रक्षित निरीक्षक, निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे, आलोक साहू, शिवशंकर गेंदले एवं जिला प्रशासन के अधिकारी एडीएम श्री दशरथ राजपूत, एसडीएम खैरागढ़ प्रकाश राजपूत उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.