किसी भी प्रकार की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करें 8435151023 या 6263548198 पर। बहुत ही सस्ती कीमत में बेहतरीन डिजाइन तैयार किया जाएगा।

*एनएचएम कर्मचारियों का हड़ताल 11 वे दिन भी जारी* *10 सूत्रीय मांगों को लेकर न्याय यात्रा निकाला गया हड़ताल उग्र और तेज करने की बात कही*

*एनएचएम कर्मचारियों का हड़ताल 11 वे दिन भी जारी* *10 सूत्रीय मांगों को लेकर न्याय यात्रा निकाला गया हड़ताल उग्र और तेज करने की बात कही*

 *एनएचएम कर्मचारियों  का हड़ताल 11 वे दिन भी जारी*

*10 सूत्रीय मांगों को लेकर न्याय यात्रा निकाला गया हड़ताल उग्र और तेज करने की बात कही*


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार 11 वे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए आज तिरंगा न्याय यात्रा निकाला गया 

          *वादा खिलाफी*



कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि 10 में से 5 मांगे पूरी होने का दावा कर रही है किंतु आज दिनांक तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है जिससे वादा खिलाफी का नारे लगाए     *तिरंगा न्याय यात्रा* 


आज सभी संविदा कर्मचारियों ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर न्याय यात्रा निकालकर शासन को याद दिलाया और न्याय की मांग की


संघ ने इस धोखे के विरोध में आंदोलन को और उग्र और तेज करने का निर्णय लिया है शासकीय अस्पतालों में वर्षों से सेवाएं देने वाले इन कर्मचारियों की स्थिति देखकर आज रैली में आम जनता भी उनके प्रति सहानुभूति जता रही है और सरकार से उनकी जायज मांग को तत्काल पूरी करने की अपील भी कर रही है 

कर्मचारियों का स्पष्ट करना है कि जब तक 10 सूत्री मांगों पर लिखित आदेश जारी नहीं होता आंदोलन अनवरत जारी रहेगा ज्ञात होवे की शासकीय अस्पतालों में ताले लगे हुए हैं जिसके कारण दूरस्थ वनांचल क्षेत्र से लेकर शहरी इलाकों तक मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है जबकि जीवनदीप समिति के कर्मचारियों पर ड्यूटी का दबाव डाला जा रहा है जो बिना उचित प्रशिक्षण के केवल सहयोगी भूमिका निभाते हैं 

कई अस्पतालों में बाहर सूचना बोर्ड लगाकर मरीज को सुविधाओं के लिए खेत भी व्यक्त किया गया है कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि 20 माह के कार्यकाल में 160 बार से अधिक बार आवेदन और निवेदन देने के बावजूद सरकार ने नियमितीकरण ग्रेड पे और लंबित 27% वेतन वृद्धि जैसे फाइलों को रोक कर रखा है और कर्मचारियों को लगातार गुमराह किया जा रहा है जिससे कि कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और अब आंदोलन को और उग्र और तेज करने  की बात कही  है 

आज के इस तिरंगा न्याय यात्रा का आयोजन को संबोधित करने वालों में प्रदीप सिंह ठाकुर, शशिकांत शर्मा, विनिष जॉय, जेम्स जॉन, गेमेश चौधरी, सौरभ तिवारी, रुपेश साहू, संगीता भगत,डॉक्टर मुकुंद  राव,   डॉक्टर ममता ठाकुर, जयंत कुमार, आनंद दास, छवि साहू, टीकाराम, भवानी सिंह, हेमराज, भास्कर देवांगन, धीरज महोबिया, आदि लोगों ने संबोधित किया आज की तिरंगा न्याय यात्रा में करीब 350 लोगों ने हिस्सा लिया उक्त जानकारी एनएचएम संघ के मीडिया प्रभारी विनिष जॉय ने दी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.