किसी भी प्रकार की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करें 8435151023 या 6263548198 पर। बहुत ही सस्ती कीमत में बेहतरीन डिजाइन तैयार किया जाएगा।

तेज रफ्तार व बेपरवाह वाहन चालक को जालबांध पुलिस ने किया चंद मिनटों में गिरफ्तार

Breaking Ticker

तेज रफ्तार व बेपरवाह वाहन चालक को जालबांध पुलिस ने किया चंद मिनटों में गिरफ्तार

रिपोर्टर छमित जंघेल@
पुलिस चौकी जालबांधा थाना खैरागढ़, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (छ0ग0)

तेज रफ्तार व बेपरवाह वाहन चालक को जालबांध पुलिस ने किया चंद मिनटों में गिरफ्तार
 आरोपी चालक की लापरवाही ने ली 6 साल के मासूम की जान
 पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही
पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ धारा 279, 337, 304 भादवि0 का मुकदमा दर्ज 

            पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (आई.पी.एस.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री लालचंद मोहले के निर्देशन में चौकी प्रभारी सुश्री प्रतिभा लहरे (प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक) एवं स्टाफ द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले आरोपी को चंद मिनटों के भीतर ही गिरफ्तार कर आरोपी मामला दर्ज किया गया|

दिनांक 26.09.2023 को प्रार्थी पुनेश्वर साहू अपने घर के पास सड़क किनारे विराजित गणेश पंडाल के पास जाकर गणेश प्रतिमा का दर्शन कर रहा था वहीं पास पड़ोस का लड़का यश कुमार साहू उम्र 6 साल भी खड़ा था, यश कुमार साहू अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर ही रहा था कि उसी समय खैरागढ़ से जलबांधा की ओर जा रही इनोवा कार क्रमांक CG 08 AN 9888 का चालक पृथ्वीराज सिंह अपनी कार को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते ले जाकर सड़क पार कर रहे यश कुमार साहू को अपने चपेट में ले लिया तथा उसे अपनी कार में फंसा हुआ, जिससे उसकी जान जा सकती है यह जानते हुए भी लगभग 50 मीटर मासूम को घसीटते हुए आगे तक ले गया किसी तरह मासूम गाड़ी से छिटक कर रोड किनारे गिरा तब परिजन और पुलिस मासूम को इलाज के लिए सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाई जहां चिकित्सकों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया| मामले के आरोपी इनोवा कार क्रमांक CG 08 AN 9888 का चालक पृथ्वीराज सिंह के विरुद्ध अपराध क्रमांक 432/2023 धारा 279 337 304 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है| आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय सीजेएम न्यायालय खैरागढ़ में पेश किया गया| उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे चौकी जालबाँधा प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सु श्री प्रतिभा लहरे,थाना खैरागढ़ प्रभारी राजेश देवदास, उप निरीक्षक दिनेश पूरेना,उप निरीक्षक शक्ति सिंह, स उ नि एल0 एल0 भांडेकर, स उ नि अरविन्द सिंह यादव, प्र0आर्0 1696, आर0 1557, आर0 1088, आर0 1173, आर0 1068, म0आर्0 205 मुख्य भूमिका रही 1

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.