होली का पर्व रंगों का पर्व है जोकि अच्छाई का बुराई पर तथा अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। क्लब अध्यक्ष देव सिंह धुर्वे ने इस पर्व को मनाने के पीछे की महत्ता को बताते हुए कहा कि अधर्म व बुराई के प्रतीक हिरण्यकश्यप व उनके बहन होलिका जो अच्छाई व धर्म के प्रतीक अपने ही पुत्र व भतीजे भक्त प्रहलाद को एक षड्यंत्र के तहत जान से मारने की कोशिश की जिसका एक मर्यादित संसार में अच्छा संदेश नहीं जाता। उन्होंने आज के परिवेश में पवित्र संदेश देने वाली इस होली के पर्व मनुष्य को अपने अंदर समाहित हिरण्यकश्यप व होलिका रूपी बुराई को समाप्त करने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान महाराजपुर के सैकड़ों ग्रामीण, बच्चे,जवान बुजुर्ग वर्ग के साथ होली खेलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पूरे गांव में हर्ष का माहौल देखते ही बन रहा था।
रिपोर्टर:- लालसिंह मरकाम (6268888048)